Skip to main content

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके.
जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो सके. TOYOTA को यह प्रोडक्ट पसंद आ गया और 1941 में उन्होंने इसे खरीद लिया. अपने प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर बेचने के लिए उन्होंने तोकाई सेकी नामक कंपनी शुरू की. जल्द ही TOYOTA ने इसके 40 प्रतिशत शेयर खरीद लिए और टोयोटा और होंडा के बीच व्यापारिक संबंध कायम हुए. लेकिन लगातार आये संकटो ने कंपनी को बहुत नुकसान पहुचाया जिसके कारण होंडा को कंपनी का शेष भाग भी TOYOTA को बेचना पड़ा. लेकिन होंडा रुके नही, दूसरे विश्व युद्ध में जापान हार गया, इस युद्ध ने जापान पर कहर ढा दिया.
होंडा ने US के जवानो द्वारा फेंके गए GASOLINE CANS को एकत्र करना शुरू किया. ये उनके लिए कच्चे माल की तरह था जिससे निर्माण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर सकते थे. लेकिन भूकंप ने फैक्ट्री को नष्ट कर दिया. युद्ध के बाद GASOLINE की की कमी ने लोगो को पैदल या बाइसिकल चलाने को मजबूर कर दिया. होंडा ने एक छोटा इंजन बना कर इसे BICYCLE से जोड़ दिया. लेकिन यहाँ पर भी उनके सामने समस्या थी मांग को पूरा करने की जिसमे वे समर्थ न हो सके क्योंकि पर्याप्त मैटेरियल की कमी थी. लेकिन उन्होंने अभी भी GIVE UP नहीं किया. अपनी कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने पहला BICYCLE इंजन निकाला लेकिन थोडा भारी होने  की वजह से इसमें अभी दिक्कत थी इसलिए इसमें सुधार के लिए वे निरंतर मेहनत करते गए. आख़िरकार उन्हें सफलता हाथ लगी जब उन्होंने पहला छोटा इंजन ”the super cub” बनाया. honda इसे यूरोप और अमेरिका भी निर्यात करने लगे. 1949 में होंडा ने MODEL D लॉन्च किया, ये पहली पूरी मोटरसाइकल थी जो उन्होंने अपने पार्ट्स से बनाई थी, जल्द ही इसकी मांग बड़ी और होंडा 1964 तक मोटरसाईकल बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गयी.
हौंडा ने बाद में कारे बनाई, जिसमे सबसे कामयाब acura और honda nsx supercar भी शामिल थी.
आज होंडा कंपनी विश्व की सबसे बड़ी automobile कंपनियों में से एक है, सड़क पर चलते फिरते होंडा का कोई न कोई वाहन तो दिख ही जाता है. लेकिन होंडा के लिए यह सब इसलिए संभव हो पाया उनके कभी हार न मानने के जज्बे से. ये उनका दृड निश्चय और उस पर उनका विश्वास ही था की उन्होंने तब भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और अंत में सलफता पाई.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

KFC के मालिक कर्नल सैंडर्स की संघर्ष से सफलता की कहानी biography

कर्नल सैंडर्स की ये कहानी किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है| एक ऐसा इंसान जो जीवन भर संघर्ष करता रहा लेकिन अपने अंतिम दिनों में सफलता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लेगा| जब वो 5 साल के थे तब उनके पिता का देहान्त हो गया  16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा.  17 साल की उम्र तक उन्हें 4 नौकरियों से निकाला जा चुका था 18 साल की उम्र में ही शादी हो गयी ! 18 से 22 वर्ष की आयु तक कंडकटर की नौकरी की आर्मी में गए वहां से निकाल दिया गया Law स्कूल में दाखिला लेने गए, रिजेक्ट कर दिया लोगों के बीमा का काम शुरू किया – फेल 19 साल की उम्र में पिता बने 20 साल की उम्र में उनकी पत्नी उनको छोड़ के चली गयी और बच्ची को अपने साथ ले गयी एक होटल में बावर्ची का काम किया अपनी खुद की बेटी से मिलने के लिए उसे किडनेप करने की कोशिश की – फेल 65 साल की उम्र में रिटायर हो गए रिटायरमेंट के बाद पहले ही दिन सरकार की ओर से मात्र $105 का चेक मिला कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की एक बार एक पेड़ के नीचे बैठ कर अपनी जिंदगी के बारे में लिख रहे थे तभ...

Bill Gates Biography in Hindi | बिल गेट्स का जीवन परिचय

Bill Gates Biography in Hindi  अमेरिका के बिल गेट्स कई वर्षो तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है. बचपन से ही कंप्यूटर और तकनीकी से प्यार करनेवाले गेट्स को एक काम से बेहद प्यार था, वह था –  उलटे हाथ से लिखना.” अपने प्यार को उन्होंने आदत बनाया और आगे चलकर अपने उलटे हाथ के बल पर  Microsoft company  बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई. दुनिया के सफलतम बिजनेसमैनों में पहले स्थान पर रहनेवाले गेट्स को बचपन से ही लोगो की मदद करना अच्छा लगता था और आज वो गरीबो व जरुरतमंद की मदद के लिए हर साल करोड़ों रुपया दान देते हैं.” बिल गैट्स का पूरा नाम एवं जन्म दिनाँक   विलियम हेनरी गेट्स ( William Henry Gates ) | बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 कोसिएटल, वाशिंग्टन में हुआ. गेट्स के माता-पिता अपने बेटे को वकील बनाना चाहते थे, लेकिन गेट्स की कंप्यूटर विज्ञान में रूचि थी.” बिल गेट्स के बचपन के दिन बाल्यावस्था में बिल स्कूल में एक अपवाद थे और जल्दी ही उन्होंने लगभग सभी विषयों में, विशेष रूप से गणित और विज्ञान में, बहुत अच्छा योग्दान प्राप्त कर ली | उनके माता-पित...