Kuch baten jo chu jaye एक मैं हूँ कि समझ नही सका खुद को आज तक और एक ये दुनियां वाले हैं जो न जाने मुझे क्या क्या समझ लेते है। खुश रहने का सबसे सरल उपाय उम्मीद रब से रखो सब से नही कागज के नोटों से किस किस को खरीदोगे किस्मत आजमाने के लिए आज भी सिक्का उछाला जाता है। ज़िन्दगी में ऐसे इंसान पर कभी भी जुल्म न करना जिसके पास फरियाद के लिए भगवान के अलावा कोई न हो। घर के अंदर जी भर के रोलो,पर दरबाजा हँस कर ही खोलो क्योकि लोगो को ये पता लग गया कि तुम अंदर से टूट चुके होतो वो तुम्हे लूट लेंगे। बाल सफेद करने मे ज़िन्दगी निकल जाती है काले तो आधा घंटे में हो जाते हैं। ...