Skip to main content

सीबीएसई पेपर लीक पर कांग्रेस नेता कमल नाथ का पीएम पर तंज- ना पढ़ा हूं ना पढ़ने दूंगा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) पेपर लीक मामले में केंद्र की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। राजनीतिक दल और छात्रों के अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की खूब आलोचना कर रहे हैं। मोदी सरकार पर ताजा निशाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने साधा है। कमल नाथ ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कह डाला न पढ़ा हूं और न पढ़ने दूंगा। कमल नाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “एसएससी पेपर लीक, सीबीएसई पेपर लीक। ‘ना खाऊंगा – न खाने दूंगा’ की सफलता के बाद अब नया नारा, ‘ना पढ़ा हूं – ना पढ़ने दूंगा’।”

वहीं कमल नाथ से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मामले को लेकर हमला बोल चुके हैं। राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें वीक चौकीदार कह डाला था। राहुल ने पीएम के लिए चौकीदार शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि पीएम चुनाव प्रचारों के दौरान कई बार खुद को देश का चौकीदार बता चुके हैं। राहुल ने पीएम के इस शब्द को पकड़ते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था “कितने लीक? डेटा लीक ! आधार लीक ! एसएससी एग्जाम लीक ! चुनाव तारीख लीक ! सीबीएसई पेपर्स लीक! हर चीज में लीक है! चौकीदार वीक है।”

फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के भविष्य के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि 26 मार्च को 12वीं की इकॉनोमिक्स परीक्षा हुई थी और 28 मार्च को 10वीं की गणित परीक्षा हुई थी। वहीं यह बात सामने आई है कि इकॉनोमिक्स की परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप पर लीक हो गए थे और दसवीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र भी इसी तरह से लीक किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विषयों की दोबारा परीक्षा होने की बात कही है। फिलहाल परीक्षाओं की तिथि का ऐलान नहीं हुआ है और सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा करेगा।
साभार- जनसत्‍ता

Comments

Popular posts from this blog

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

KFC के मालिक कर्नल सैंडर्स की संघर्ष से सफलता की कहानी biography

कर्नल सैंडर्स की ये कहानी किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है| एक ऐसा इंसान जो जीवन भर संघर्ष करता रहा लेकिन अपने अंतिम दिनों में सफलता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लेगा| जब वो 5 साल के थे तब उनके पिता का देहान्त हो गया  16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा.  17 साल की उम्र तक उन्हें 4 नौकरियों से निकाला जा चुका था 18 साल की उम्र में ही शादी हो गयी ! 18 से 22 वर्ष की आयु तक कंडकटर की नौकरी की आर्मी में गए वहां से निकाल दिया गया Law स्कूल में दाखिला लेने गए, रिजेक्ट कर दिया लोगों के बीमा का काम शुरू किया – फेल 19 साल की उम्र में पिता बने 20 साल की उम्र में उनकी पत्नी उनको छोड़ के चली गयी और बच्ची को अपने साथ ले गयी एक होटल में बावर्ची का काम किया अपनी खुद की बेटी से मिलने के लिए उसे किडनेप करने की कोशिश की – फेल 65 साल की उम्र में रिटायर हो गए रिटायरमेंट के बाद पहले ही दिन सरकार की ओर से मात्र $105 का चेक मिला कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की एक बार एक पेड़ के नीचे बैठ कर अपनी जिंदगी के बारे में लिख रहे थे तभ...

Bill Gates Biography in Hindi | बिल गेट्स का जीवन परिचय

Bill Gates Biography in Hindi  अमेरिका के बिल गेट्स कई वर्षो तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है. बचपन से ही कंप्यूटर और तकनीकी से प्यार करनेवाले गेट्स को एक काम से बेहद प्यार था, वह था –  उलटे हाथ से लिखना.” अपने प्यार को उन्होंने आदत बनाया और आगे चलकर अपने उलटे हाथ के बल पर  Microsoft company  बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई. दुनिया के सफलतम बिजनेसमैनों में पहले स्थान पर रहनेवाले गेट्स को बचपन से ही लोगो की मदद करना अच्छा लगता था और आज वो गरीबो व जरुरतमंद की मदद के लिए हर साल करोड़ों रुपया दान देते हैं.” बिल गैट्स का पूरा नाम एवं जन्म दिनाँक   विलियम हेनरी गेट्स ( William Henry Gates ) | बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 कोसिएटल, वाशिंग्टन में हुआ. गेट्स के माता-पिता अपने बेटे को वकील बनाना चाहते थे, लेकिन गेट्स की कंप्यूटर विज्ञान में रूचि थी.” बिल गेट्स के बचपन के दिन बाल्यावस्था में बिल स्कूल में एक अपवाद थे और जल्दी ही उन्होंने लगभग सभी विषयों में, विशेष रूप से गणित और विज्ञान में, बहुत अच्छा योग्दान प्राप्त कर ली | उनके माता-पित...