Skip to main content

JIO को टक्कर देने के लिए BSNL ने लॉन्च किया डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

मोबाइल नेटवर्क कंपनियों में टैरिफ का प्राइस वॉर जारी है। अब बीएसएनएल भी इसमें अपना हाथ आजमा रही है। बीएसएनएल ने भी सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लाय जियो के 28 दिन की वैलेडिटी वाले सबसे सस्ते 98 रुपए के प्लान को टक्कर देगा। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर को रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 1GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में दिल्ली और मुंबई टेलिकॉम सर्कल को छोड़कर सभी सर्कल में रोमिंग में कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की कीमत 118 रुपए है। अभी यह प्लान केवल तमिलनाडु और चेन्नई सर्कल के लिए है।

रिलायंस जियो के 98 रुपए के प्लान में यूजर को अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि अनलिमिटेड इंटरनेट एक शर्त के साथ दिया जा रहा है कि यूजर को हाई स्पीड का 2GB डेटा दिया जाएगा। हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी, लेकिन इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की ही है।

एयरटेल के 93 रुपए के रिचार्ज में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर को हाई स्पीड का 1GB डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर रोजाना 100SMS भी कर सकता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की एक शर्त है कि यूजर रोजाना 250 कॉल और सप्ताह में 1,000 कॉल से ज्यादा कॉल नहीं कर सकता अगर करता है तो अलग से चार्ज देना होगा। एयरटेल अपने यूजर्स को 199 रुपए के प्लान में रोजाना 1.4GB डेटा दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

वोडाफोन के 95 रुपए के प्लान में यूजर को 1GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है। हालांकि इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है। वहीं अगर वोडाफोन का कॉलिंग के साथ 1GB डेटा का प्लान 198 रुपए का है। इसमें एक शर्त के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सद्‌गुरु - एक पिता और पति के रूप में

            सद्‌गुरु बहुत से लोगों के लिए बहुत सारी भूमिकाओं में हैं – गुरु, रहस्यवादी, योगी, मित्र, ज्ञात (और अज्ञात) सभी विषयों पर सलाहकार, कवि, वास्तुशिल्पी... उनके बहुत से चेहरे, बहुत सारे आयाम हैं। मगर वह एक पिता और एक पति भी हैं। सद्‌गुरु  बहुत से लोगों के लिए, बहुत अलग-अलग तरह से मायने रखते हैं – गुरु, दिव्यदर्शी, योगी, मित्र, बहुत से जाने-अनजाने विषयों के सलाहकार, कवि, आर्किटेक्ट...जाने कितने चेहरे, और कितने ही आयाम! परंतु वे एक पिता और पति भी हैं। आध्यात्मिक जागरण अनुभव के दो वर्ष बाद, उनकी भेंट अपनी पत्नी विजयकुमारी से हुई, जिसे स्नेह से विज्जी कह कर बुलाया जाता है। उनकी पहली भेंट, मैसूर में एक लंच के दौरान हुई, जहाँ वे एक अतिथि के रूप में गए थे। इसके बाद उनके बीच कुछ समय के लिए बहुत ही हार्दिक पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। सन् 1984 की   महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, वे विवाह बंधन में बंध गए। सद्‌गुरु की योग कक्षाओं की दिनचर्या ज़ोरों पर थी और वे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूरे दक्षिण भारत के दौरों पर रहते। विज्जी एक बैंक मे...

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में यह जगह जन्नत से भी कम नहीं है और यहां की औरतें कभी बूढ़ी नहीं होती 60 साल में भी बन सकती हैं मां, यहाँ के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में भी गर्भ धारण करती हैं और बीमार नहीं होती दुनिया की एक जगह ऐसी है जहां के लोग कभी बूढ़े नहीं देखते यहां की लड़कियां और महिलाएं इतनी खूबसूरत होती है कि उन्हें देखकर लगता है । मानो पारियां धरती पर आई हो हर कोई चाहता है कि बुढ़ापा कभी नहीं आए मगर बढ़ती उम्र का असर तो हर किसी को आता ही है| यहां के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में गर्भ धारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने से कोई तकलीफ नहीं होती है यह जगह हुंजा घाटी जो पाक अधिकृत कश्मीर में आती ह। गिलगित बाल्टिस्तान के पहाड़ों में स्थित हुंजा घाटी में पाई जाती है । हुंजा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है इस जगह को युवाओं को युवाओ का नखलिस्तान भी कहा जाता है । हुंजा घाटी के लोग बिना किसी बीमारी के औसतन 110 ...