Skip to main content

मोदी सरकार के 4 साल, साफ नीयत, सही विकास

मोदी सरकार के 4 साल, साफ नीयत, सही विकास

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं से 22 करोड़ गरीब परिवारों को फायदा मिला है और इसने एक उदाहरण पेश किया है कि कैसे एक जनहितैषी सरकार चलाई जाती है


बीजेपी चलाएगी देशव्यापी अभियान
भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने देश के आत्म-गौरव को सबसे ऊंचे पर पहुंचाया है। इस मौके पर पार्टी ने ‘‘ साफ नीयत, सही विकास’’ का नया नारा पेश किया। इस नारे के साथ पार्टी मोदी सरकार के कामों को प्रचारित करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी।



मोदी सरकार किसान हितैषी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ऐसे समय में सत्ता में आई जब लोगों ने सोचना शुरू कर दिया था कि क्या बहुदलीय लोकतंत्र असफल हो गया है, लेकिन मोदी सरकार ने लोगों में उम्मीद की एक नई भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने दिखाया है कि सरकार किसान हितैषी भी हो सकती है और उद्योगों की भी मदद कर सकती है और एक साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को विकसित कर सकती है।

स्वच्छता अभियान में तेजी आई
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रस्तुति दी जिसका मूल वाक्य ‘‘बदलते भारत के 48 महीने’’ था। सीतारमण ने कहा कि सरकार के 4 साल के कार्यकाल में देश में स्वच्छता अभियान 2014 में 38 फीसदी से बढ़कर 2018 में 83 फीसदी हो गया, जिसमें 7.25 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि 3.6 लाख गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया।

महिला सुरक्षा और किसान की आय दोगुना करने के कदम उठाए
सीतारमण ने कहा कि 31.52 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खोले गए और 5.22 करोड़ परिवारों को 330 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दिए गए जीवन बीमा कवर से फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि 2013-2017 के बीच वर्तमान मूल्यों में भारत के जीडीपी में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई जबकि इसी अवधि में वैश्विक बढ़ोतरी चार फीसदी रही। उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने और महिला सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज सहित कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
साभार- पंजाब केसरी

Comments

Popular posts from this blog

सद्‌गुरु - एक पिता और पति के रूप में

            सद्‌गुरु बहुत से लोगों के लिए बहुत सारी भूमिकाओं में हैं – गुरु, रहस्यवादी, योगी, मित्र, ज्ञात (और अज्ञात) सभी विषयों पर सलाहकार, कवि, वास्तुशिल्पी... उनके बहुत से चेहरे, बहुत सारे आयाम हैं। मगर वह एक पिता और एक पति भी हैं। सद्‌गुरु  बहुत से लोगों के लिए, बहुत अलग-अलग तरह से मायने रखते हैं – गुरु, दिव्यदर्शी, योगी, मित्र, बहुत से जाने-अनजाने विषयों के सलाहकार, कवि, आर्किटेक्ट...जाने कितने चेहरे, और कितने ही आयाम! परंतु वे एक पिता और पति भी हैं। आध्यात्मिक जागरण अनुभव के दो वर्ष बाद, उनकी भेंट अपनी पत्नी विजयकुमारी से हुई, जिसे स्नेह से विज्जी कह कर बुलाया जाता है। उनकी पहली भेंट, मैसूर में एक लंच के दौरान हुई, जहाँ वे एक अतिथि के रूप में गए थे। इसके बाद उनके बीच कुछ समय के लिए बहुत ही हार्दिक पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। सन् 1984 की   महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, वे विवाह बंधन में बंध गए। सद्‌गुरु की योग कक्षाओं की दिनचर्या ज़ोरों पर थी और वे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूरे दक्षिण भारत के दौरों पर रहते। विज्जी एक बैंक मे...

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में यह जगह जन्नत से भी कम नहीं है और यहां की औरतें कभी बूढ़ी नहीं होती 60 साल में भी बन सकती हैं मां, यहाँ के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में भी गर्भ धारण करती हैं और बीमार नहीं होती दुनिया की एक जगह ऐसी है जहां के लोग कभी बूढ़े नहीं देखते यहां की लड़कियां और महिलाएं इतनी खूबसूरत होती है कि उन्हें देखकर लगता है । मानो पारियां धरती पर आई हो हर कोई चाहता है कि बुढ़ापा कभी नहीं आए मगर बढ़ती उम्र का असर तो हर किसी को आता ही है| यहां के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में गर्भ धारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने से कोई तकलीफ नहीं होती है यह जगह हुंजा घाटी जो पाक अधिकृत कश्मीर में आती ह। गिलगित बाल्टिस्तान के पहाड़ों में स्थित हुंजा घाटी में पाई जाती है । हुंजा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है इस जगह को युवाओं को युवाओ का नखलिस्तान भी कहा जाता है । हुंजा घाटी के लोग बिना किसी बीमारी के औसतन 110 ...