Skip to main content

AAP ने शुरू की 2019के चुनाव की तैयारी, दिल्ली से दिलीप पांडे समेत इन तीन को मिल सकता है टिकट!

AAP ने शुरू की 2019 की तैयारी, दिल्ली से दिलीप पांडे समेत इन तीन को मिल सकता है टिकट!

नई दिल्ली : 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए 'मछली की आंख' वाला लक्ष्य बने हुए हैं. बीजेपी ने इसके लिए बीते साल से ही मिशन 350 बनाकर तैयारी शुरू कर दी थी. बीजेपी को घेरने के लिए तमाम विपक्षी दल भी महागठबंधन का ताना-बाना बुन रहे हैं. इसके लिए कोई भोज का आयोजन कर रहा है तो कोई दिल्ली दौड़ लगाकर नेताओं को अपने पक्ष में करने की जुगत लगा रहा है. इन सब में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन इस बार 'आप' का फोकस पूरा देश ना होकर दिल्ली और कुछ राज्य ही रहेंगे.
पार्टी सूत्रों की मानें तो 'आप' ने लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है. इससे पहले भी पार्टी ने अपने विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने और जनता की समस्याओं को फौरन निपटाने को कहा था. कुछ विधायकों को तो अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया था.
 दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं और सातों पर ही बीजेपी का कब्जा है. 2014 के चुनावों में आप दूसरे स्थान पर रही थी. विधानसभा में 'आप' का पूरी तरह से कब्जा है. 70 सीटों वाली विधानसभा में विपक्ष के पास केवल 4 सीटें हैं, बाकि पर 'आप' का कब्जा है.
इन नामों पर चर्चा
पार्टी सूत्रों की मानें तो 'आप' अगले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर गौर कर रही है और आतिशी मार्लेना, राजीव चड्ढा और दिलीप पांडे को मुकाबले में उतारने पर विचार किया जा रहा है. 36 वर्षीया मार्लेना को पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी चुनाव में उतार सकती है. वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार हैं. मार्लेना के अलावा राघव चड्ढा (29) को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, जबकि दिलीप पांडे (37) को उत्तरी पूर्वी दिल्ली से उतारा जा सकता है. इस सीट का प्रतिनिधत्व अभी दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी कर रहे हैं. उत्तरी पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वांचल क्षेत्र की बड़ी आबादी है. इनमें एक और नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह है विधानसभा की डिप्टी स्पीकर और विधायक राखी बिड़लान का.
'आप' के एक अन्य नेता ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर विचार करना शुरू कर दिया है और इन नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पार्टी ने उनका नाम तय कर लिया है. 

Comments

Popular posts from this blog

सद्‌गुरु - एक पिता और पति के रूप में

            सद्‌गुरु बहुत से लोगों के लिए बहुत सारी भूमिकाओं में हैं – गुरु, रहस्यवादी, योगी, मित्र, ज्ञात (और अज्ञात) सभी विषयों पर सलाहकार, कवि, वास्तुशिल्पी... उनके बहुत से चेहरे, बहुत सारे आयाम हैं। मगर वह एक पिता और एक पति भी हैं। सद्‌गुरु  बहुत से लोगों के लिए, बहुत अलग-अलग तरह से मायने रखते हैं – गुरु, दिव्यदर्शी, योगी, मित्र, बहुत से जाने-अनजाने विषयों के सलाहकार, कवि, आर्किटेक्ट...जाने कितने चेहरे, और कितने ही आयाम! परंतु वे एक पिता और पति भी हैं। आध्यात्मिक जागरण अनुभव के दो वर्ष बाद, उनकी भेंट अपनी पत्नी विजयकुमारी से हुई, जिसे स्नेह से विज्जी कह कर बुलाया जाता है। उनकी पहली भेंट, मैसूर में एक लंच के दौरान हुई, जहाँ वे एक अतिथि के रूप में गए थे। इसके बाद उनके बीच कुछ समय के लिए बहुत ही हार्दिक पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। सन् 1984 की   महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, वे विवाह बंधन में बंध गए। सद्‌गुरु की योग कक्षाओं की दिनचर्या ज़ोरों पर थी और वे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूरे दक्षिण भारत के दौरों पर रहते। विज्जी एक बैंक मे...

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में यह जगह जन्नत से भी कम नहीं है और यहां की औरतें कभी बूढ़ी नहीं होती 60 साल में भी बन सकती हैं मां, यहाँ के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में भी गर्भ धारण करती हैं और बीमार नहीं होती दुनिया की एक जगह ऐसी है जहां के लोग कभी बूढ़े नहीं देखते यहां की लड़कियां और महिलाएं इतनी खूबसूरत होती है कि उन्हें देखकर लगता है । मानो पारियां धरती पर आई हो हर कोई चाहता है कि बुढ़ापा कभी नहीं आए मगर बढ़ती उम्र का असर तो हर किसी को आता ही है| यहां के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में गर्भ धारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने से कोई तकलीफ नहीं होती है यह जगह हुंजा घाटी जो पाक अधिकृत कश्मीर में आती ह। गिलगित बाल्टिस्तान के पहाड़ों में स्थित हुंजा घाटी में पाई जाती है । हुंजा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है इस जगह को युवाओं को युवाओ का नखलिस्तान भी कहा जाता है । हुंजा घाटी के लोग बिना किसी बीमारी के औसतन 110 ...