Skip to main content

विश्व हिन्दू परिषद के नए अध्यक्ष ने कहा- जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर

विश्व हिन्दू परिषद के नए अध्यक्ष ने कहा- जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर
विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के नवनिर्वाचित अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिवम् कोकजे ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपना काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा है कि विहिप अपने एजेंडे पर कायम है.
विष्णु सदाशिव कोकजे ने राम मंदिर पर कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर शीघ्र बनेगा. कोकजे ने कहा कि संतों की अगुवाई में भगवान राम का भव्य मंदिर शीघ्र ही न्यायालय के आदेश या कानून बनाकर शीघ्र किया जाएगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपने दायित्व को निभाने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे.

कोकजे ने रविवार को दिल्ली में कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने अस्तित्व में आने से लेकर आज तक समाज के बीच सौहार्द बनाने का काम कर रही है. विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष का कहना है कि पूरे देश में भारतीय मूल के धर्मों को एक करके हम हिंदू संस्कृति का समर्थन कर सकते हैं. हमारा लक्ष्य है भव्य राम मंदिर निर्माण, गौ रक्षा और हिंदू समाज का एकीकरण है.
कोकजे का कहना है कि साल 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के साथ से अब तक लगातार हिंदू हितों के लिए कार्य किया जा रहा है.
कोकजे ने कहा कि संगठन का आधार हमेशा एक जैसा रहा है और रहेगा, चाहे अध्यक्ष पद पर कोई भी आसीन हो. राम मंदिर और विहिप के दूसरे मुद्दों पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विश्व हिंदू परिषद का एजेंडा हमेशा एक ही रहेगा, चाहे कोई भी अध्यक्ष बने.
 
वहीं, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद पराण्डे ने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदू समाज एकात्म है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के शत्रु अपनी मुंह की खाएंगे और हिंदू आगे बढ़ता जाएगा. 
विहिप के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया की नाराजगी पर कोकजे ने कहा कि हम लगातार उनके संपर्क में हैं. हम तोगड़िया जी से बातचीत कर रहे हैं और ये बात बिल्कुल निराधार है कि हम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई खींचतान नहीं है.
बता दें कि 52 साल में पहली बार 14 अप्रैल को हरियाणा के गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव कराए गए. इस चुनाव में प्रवीण तोगड़िया गुट के राघव रेड्डी और आरएसएस समर्थक माने जाने वाले विष्णु सदाशिव् कोकजे के बीच चुनाव हुआ, जिसमें तोगड़िया के उम्मीदवार की परास्त हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

सद्‌गुरु - एक पिता और पति के रूप में

            सद्‌गुरु बहुत से लोगों के लिए बहुत सारी भूमिकाओं में हैं – गुरु, रहस्यवादी, योगी, मित्र, ज्ञात (और अज्ञात) सभी विषयों पर सलाहकार, कवि, वास्तुशिल्पी... उनके बहुत से चेहरे, बहुत सारे आयाम हैं। मगर वह एक पिता और एक पति भी हैं। सद्‌गुरु  बहुत से लोगों के लिए, बहुत अलग-अलग तरह से मायने रखते हैं – गुरु, दिव्यदर्शी, योगी, मित्र, बहुत से जाने-अनजाने विषयों के सलाहकार, कवि, आर्किटेक्ट...जाने कितने चेहरे, और कितने ही आयाम! परंतु वे एक पिता और पति भी हैं। आध्यात्मिक जागरण अनुभव के दो वर्ष बाद, उनकी भेंट अपनी पत्नी विजयकुमारी से हुई, जिसे स्नेह से विज्जी कह कर बुलाया जाता है। उनकी पहली भेंट, मैसूर में एक लंच के दौरान हुई, जहाँ वे एक अतिथि के रूप में गए थे। इसके बाद उनके बीच कुछ समय के लिए बहुत ही हार्दिक पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। सन् 1984 की   महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, वे विवाह बंधन में बंध गए। सद्‌गुरु की योग कक्षाओं की दिनचर्या ज़ोरों पर थी और वे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूरे दक्षिण भारत के दौरों पर रहते। विज्जी एक बैंक मे...

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो

यहां औरतों को बुढ़ापा नहीं आता, खूबसूरती इतनी मानो परियां धरती पर आई हो जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में यह जगह जन्नत से भी कम नहीं है और यहां की औरतें कभी बूढ़ी नहीं होती 60 साल में भी बन सकती हैं मां, यहाँ के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में भी गर्भ धारण करती हैं और बीमार नहीं होती दुनिया की एक जगह ऐसी है जहां के लोग कभी बूढ़े नहीं देखते यहां की लड़कियां और महिलाएं इतनी खूबसूरत होती है कि उन्हें देखकर लगता है । मानो पारियां धरती पर आई हो हर कोई चाहता है कि बुढ़ापा कभी नहीं आए मगर बढ़ती उम्र का असर तो हर किसी को आता ही है| यहां के पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें 65 साल की उम्र में गर्भ धारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने से कोई तकलीफ नहीं होती है यह जगह हुंजा घाटी जो पाक अधिकृत कश्मीर में आती ह। गिलगित बाल्टिस्तान के पहाड़ों में स्थित हुंजा घाटी में पाई जाती है । हुंजा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है इस जगह को युवाओं को युवाओ का नखलिस्तान भी कहा जाता है । हुंजा घाटी के लोग बिना किसी बीमारी के औसतन 110 ...