Skip to main content

सस्ती कीमत पर पतंजलि ने लांच की 4G सिम, मिलेगा 5 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर

सस्ती कीमत पर पतंजलि ने लांच की 4G सिम, मिलेगा 5 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर




जालंधरः पॉपुलर और तेजी से बढ़ता एफएमसीजी (Fast Moving Consumer Goods) ब्रांड पतंजलि ने अब टैलीकॉम बाजार में कदम रख लिया है। पतंजलि ने रविवार को एक इवेंट का आयोजन किया था जहां उसने टैलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ साझेदारी कर अपना स्वदेशी समृद्धि 4जी सिम कार्ड लांच किया है। कंपनी ने कहा है कि शुरुआत में ये सिम कार्ड पतंजलि के स्टाफ और कर्मचारियों के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे अपने सभी कस्टमर्स के लिए पेश करेगी।

144 रुपए का प्लानः
सिमकार्ड पर 144 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का भी फायदा मिलेगा।

प्रॉडक्ट खरीदने पर मिलेगा 10 परसेंट डिस्काउंटः
पतंजलि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड पर कस्टमर्स को पतंजलि के सभी प्रॉडक्ट को खरीदने पर 10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

मिलेगा 5 लाख तक लाइफ इंश्योरेंस कवरः
इन सबके अलावा 2.5 लाख तक मेडिकल इंश्योरेंस कवर और 5 लाख तक लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। हालांकि बीमा की ये राशि सिर्फ सड़क दुर्घटना में ही मिल सकेगी। 

स्वदेशी समृद्धि 4जी सिम कार्ड लांच करते समय योग गुरु रामदेव ने कहा कि पतंजलि इस सिमकार्ड पर किफायती डेटा और कॉल पैकेज पेश करेगी। वहीं, BSNL के चीफ जनरल मैनेजर ने इस मौके पर कहा कि पतंजलि मेंबर को सिर्फ अपनी आईडेंटिटी दिखानी होगी और पेपर वर्क्स के बाद सिम एक्टिवेट हो जाएगी।
साभार- पंजाब केसरी

Comments

Popular posts from this blog

Story of HONDA company in hindi

दोस्तों ये कहानी है जापान के इंजिनियर और होंडा मोटर लिमिटेड (honda motor pvt. ltd. company) के संस्थापक Soichiro Honda की. होंडा का जन्म जापान में 1906 में हुआ. उन्होंने अपना शुरूआती जीवन अपने पिता के साथ बिताया जहाँ वे  अपने पिता  जो पेशे से लौहार थे को बाइसिकल रिपेयर बिजनेस में सहयोग करते थे. उनको बचपन से ही मोटर गाडियों में रूचि थी. उन्होंने ज्यादा पढाई नहीं की और 15 साल की उम्र में ही tokyo काम की तलाश में चले गए. 1928 मे ऑटोरिपेयर का बिजनेस शुरू करने वे वापिस घर लौटे. 1937 में होंडा ने छोटे इंजनो के लिए piston rings बनाई. वे इसे बड़ी कार निर्माता कंपनी TOYOTA को बेचना चाहते थे. शीघ्र ही उन्हें TOYOTA को पिस्टन रिंग्स सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया लेकिन आवश्यक गुणवत्ता  को प्राप्त न कर पाने के कारण उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खो दिया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इंजनो की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए वे विभिन्न कंपनीयों के मालिको से मिले ताकि बेहतर पिस्टन रिंग्स बना सके. जल्द ही उन्होंने ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे बेहतर गुणवत्ता के पिस्टन रिंग्स तैयार हो ...

KFC के मालिक कर्नल सैंडर्स की संघर्ष से सफलता की कहानी biography

कर्नल सैंडर्स की ये कहानी किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी है| एक ऐसा इंसान जो जीवन भर संघर्ष करता रहा लेकिन अपने अंतिम दिनों में सफलता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लेगा| जब वो 5 साल के थे तब उनके पिता का देहान्त हो गया  16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा.  17 साल की उम्र तक उन्हें 4 नौकरियों से निकाला जा चुका था 18 साल की उम्र में ही शादी हो गयी ! 18 से 22 वर्ष की आयु तक कंडकटर की नौकरी की आर्मी में गए वहां से निकाल दिया गया Law स्कूल में दाखिला लेने गए, रिजेक्ट कर दिया लोगों के बीमा का काम शुरू किया – फेल 19 साल की उम्र में पिता बने 20 साल की उम्र में उनकी पत्नी उनको छोड़ के चली गयी और बच्ची को अपने साथ ले गयी एक होटल में बावर्ची का काम किया अपनी खुद की बेटी से मिलने के लिए उसे किडनेप करने की कोशिश की – फेल 65 साल की उम्र में रिटायर हो गए रिटायरमेंट के बाद पहले ही दिन सरकार की ओर से मात्र $105 का चेक मिला कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की एक बार एक पेड़ के नीचे बैठ कर अपनी जिंदगी के बारे में लिख रहे थे तभ...

Holika Story होलिका दहन कथा

होलिका दहन से संबन्धित कई कथाएं जुडी हुई है. जिसमें से कुछ प्रसिद्ध कथाएं इस प्रकार है. कथाएं पौराणिक हो, धार्मिक हो या फिर सामाजिक, सभी कथाओं से कुछ न कुछ संदेश अवश्य मिलता है. इसलिये कथाओं में प्रतिकात्मक रुप से दिये गये संदेशों को अपने जीवन में ढालने का प्रयास करना चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन को एक नई दिशा प्राप्त हो सकती है. होलिका दहन की एक कथा जो सबसे अधिक प्रचलन में है, वह हिर्ण्यकश्यप व उसके पुत्र प्रह्लाद की है. हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद होलिका दहन कथा (Hiranyakashyap and Prahlad Holika Story) राजा हिर्ण्यकश्यप अहंकार वश स्वयं को ईश्वर मानने लगा. उसकी इच्छा थी की केवल उसी का पूजन किया जाये, लेकिन उसका स्वयं का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था. पिता के बहुत समझाने के बाद भी जब पुत्र ने श्री विष्णु जी की पूजा करनी बन्द नहीं कि तो हिरण्य़कश्यप ने अपने पुत्र को दण्ड स्वरुप उसे आग में जलाने का आदे़श दिया. इसके लिये राजा नें अपनी बहन होलिका से कहा कि वह प्रह्लाद को जलती हुई आग में लेकार बैठ जाये. क्योकि होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह आग में नहीं जलेगी. इस आदे...